पीडब्ल्यूडी के 35 जेई बने एसडीओ

By: Mar 2nd, 2019 12:02 am

29 पर नियमित तौर पर तैनाती, छह बनाए ऑफिशिएटिंग सहायक अभियंता

शिमला —जयराम सरकार ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के 35 जूनियर इंजीनियर्स को एसडीओ पद पर प्रोमोशन दी है। इसके तहत 29 कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता पद पर नियमित तैनाती दी गई है, जबकि छह अभियंताओं को ऑफिशिएटिंग सहायक अभियंता बनाया गया है।  लोक निर्माण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा ने बताया कि जूनियर इंजीनियर से एसडीओ बनाए गए सभी 35 अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी है। इस आधार पर अब लोक निर्माण विभाग ने बड़े स्तर पर और पदोन्नतियां संभावित है। विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार डिप्लोमाधारक, सिविल, ग्रेजुएट तथा एएमआईई अभियंताओं के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। इनमें कनिष्ठ अभियंता राज कुमार, पदम सिंह, ज्ञान चंद, कुलदीप सिंह तथा भरत कुमार को सहायक अभियंता पर नियमित पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता बलदेव सिंह, राम सिंह जम्वाल, गोबिंद राम ठाकुर, प्रदीप कुमार तथा चंद्र मोहन को एसडीओ पद पर नियमित तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इसी तरह जूनियर इंजीनियर देवी सिंह, संजय कुमार, अजय सिंह गुलेरिया, सुनील कुमार, नीरज शर्मा, बलदेव सिंह राणा तथा रणजीत सिंह को एसडीओ बनाया गया है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता कुशाल ठाकुर, बलवीर सिंह, विनोद कुमार, हुक्म चंद, भरत भूषण, अरिविंद कुमार, संजय सूद व कालीदास कश्यप को एसडीओ पद पर रेगुलर प्रमोशन दी गई है। विभाग ने कनिष्ठ अभियंता वीना कुमारी, सुरजीत सिंह, अशोक कुमार तथा भूपेंद्र सिंह को सहायक पद पर नियमित पदोन्नति दी है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार, कुलदीप सिंह, किशोर कुमार, लोकपाल शर्मा, श्रवण कुमार तथा संसार चंद को ऑफिशिएटिंग पदोन्नत किया गया है।

इन्हें सेवा विस्तार

राज्य सरकार ने इंजीनियर करतार चंद को अधीक्षण अभियंता मंडी पद पर सेवा विस्तार दिया है। सरकार ने उन्हें छह महीने के लिए यह एक्सटेंशन दी है। लोक निर्माण विभाग में सेवा विस्तार प्राप्त करने वाले एसई मंडी इकलौते अधिकारी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App