बछेंद्री को पद्मभूषण, गंभीर समेत चार खिलाडि़यों को पद्मश्री

By: Mar 17th, 2019 12:03 am

नई दिल्ली –दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर तथा भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इन खिलाडि़यों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। महिला तीरंदाज बोम्बायला देवी और बास्केटबाल खिलाड़ी प्रशांती सिंह को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पूर्व क्रिकेटर गंभीर ने इस सम्मान के लिए सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों और आलोचकों दोनों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट््विटर पर कहा, यह सम्मान भारतीय क्रिकेट के सभी समर्थकों और मेरे आलोचकों के लिए है। दोनों ने मेरे सफर में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे पहले सोमवार को एक अन्य समारोह में पहलवान बजरंग पुनिया, टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल, कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर तथा शंतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में आठ खिलाड़यिं को पद्मश्री और बछेंद्री पाल को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App