बर्फ तले मिले दो सैनिकों के शव, किन्नौर में अभियान पूरा।

By: Mar 14th, 2019 4:01 pm

रिकांगपिओ। 20 फरवरी को किन्नौर जिला के नामज्ञा डोगरी के पास बर्फ तले दबे सेना के दो जवानों के शव गुरुवार को निकाल लिए गए हैं। हादसे के बाद से उनकी तलाश युद्ध स्तर पर जारी थी, जो गुरुवार को पूरी हो गई। बता दें कि चार जवानों के पार्थिव शरीर पहले ही निकाले जा चुके हैं। डीसी किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि गुरुवार को मिले शवों में से एक कुल्लू जिला के निरमंड निवासी विदेश चंद का, जबकि दूसरा पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर के कठुआ निवासी अर्जुन कुमार का है। दोनों शहीद सैनिकों के शवों का पीएचसी पूह में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। दोनों शव शुक्रवार को सैनिकों के पैतृक स्थान पर भेजे जाएंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App