बीच बाजार युवक को जड़े थप्पड़

By: Mar 13th, 2019 12:20 am

हमीरपुर के गांधी चौक में पेश आई वारदात, महिला ने खोया आपा

हमीरपुर -पुराने विवाद को लेकर एक महिला ने गांधी चौक पर एक युवक को थप्पड़  जड़  दिए।  अचानक महिला कहीं से युवक के सामने आ गई, इसके बाद क्या था, देखते ही देखते महिला ने युवक की कॉलर पकड़कर दनादन थप्पड़ रसीद कर दिए। गांधी चौक पर एकदम से माहौल गर्मा गया। शुरू हुए विवाद को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। महिला युवक को एक ही बात कहे जा रही थी कि तू नहीं सुधरेगा। हालांकि महिला के साथ आई उसकी बेटी मामले में बीच-बचाव करती रही। बावजूद इसके मामला लगातार बढ़ता ही गया। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस थाना पहुंच गए। यहां पर भी पुलिस के सामने ही दोनों आपस में उलझ पड़े। हालात बेकाबू होता देख पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा है।  जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय गांधी चौक पर अचानक एक महिला ने युवक को गले से पकड़ लिया। देखते ही देखते महिला ने इसे थप्पड़ लगाना शुरू कर दिए। लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या।   हालांकि मामला क्या था, इसकी किसी को जानकारी नहीं। यहां तक की पुलिस को भी इस बारे में शुरुआत में पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 197/51 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने पुलिस में क्रॉस केस दर्ज  करवाया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शहर के बीचोंबीच घटी इस घटना की पूरे शहर में दिनभर चर्चा रही। एसएचओ संजीव गौत्तम ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App