भाजपा वर्कर पार्टी छोड़ कर नहीं जा रहे

By: Mar 28th, 2019 12:01 am

शिमला – भारतीय जनता पार्टी कभी भी किसी की व्यक्तिगत इच्छा पूरी नहीं करेगी। जो लोग अपनी इच्छा पूरी कर चुके हैं, वही पासा पलट रहे हैं। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी छोड़ने के मसले पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि यह पूरी तरह से अफवाह है। भाजपा कार्यकर्ता कभी भी दूसरी राजनीतिक पार्टी में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में इस बार भी मोदी की सरकार बनना तय है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार की विकासशील नीति को देख विपक्ष पूरी तरह से बौखला चुका है। विरोधी राजनीतिक दल ही भाजपा कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने की अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के चारों प्रत्याशियों की जीत हुई थी। सत्ती ने दावा किया कि इस बार के चुनाव में भी पार्टी चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेता है और न ही नेतृत्व।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App