महिला दिवस पर होटलों में खाने पर विशेष डिस्काउंट

By: Mar 7th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने सभी होटलों में महिलाओं को विशेष छूट देने का फैसला लिया है। महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को इन होटलों में खाने पर छूट रहेगी। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के सम्मान में एचपीटीडीसी यह विशेष तोहफा उन्हें देने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को है। इस मौके पर पर्यटन विकास निगम महिलाओं के लिए शिमला के ऐतिहासिक रिज पर एक दौड़ का आयोजन भी करवा रहा है। इसमें विजेता रहने वाली महिलाओं को विशेष सरप्राइज गिफ्ट दिए जाएंगे। उन्हें निगम के होटलों में मुफ्त ठहरने व खाने के गिफ्ट बाउचर दिए जाएंगे। पहाड़ी व्यंजन निगम के फूड स्टॉल में खास तौर पर उपलब्ध होंगे। इस दिन से निगम स्पेशल-डे पैकेज भी शुरू करने जा रहा है, जो कि केवल महिलाओं के लिए होगा। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए पर्यटन विकास निगम हमेशा तत्पर रहता है और भविष्य में भी रहेगा। महिलाओं से जुड़े दिवसों को खास बनाने के लिए निगम के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App