माइक्रोसॉफ्ट का प्रर्यावरण को समर्पित प्रोग्राम

By: Mar 7th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – माइक्रोसॉफ्ट कोरपोरेशन ने अग्रणी सामाजिक उद्यमियों के विश्व के सबसे बड़े नेटवर्क अशोका के साथ मिलकर एक नए सामाजिक उद्यमी त्वरक कार्यक्रम, माइक्रोसॉफ्ट-अशोका एक्सेलरेटर को शुरू करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों हेतु समर्पित तकनीक द्वारा सक्षम किए गए स्टार्टअप के वातावरण पर ध्यान देना और उसका विकास करना है। माइक्रोसॉफ्ट टेक्नोलॉजी फॉर सोशल इंपैक्ट (टीएसआई) टीम की देखरेख में शुरू किया गया, यह त्वरक माइक्रोसॉफ्ट के विश्वस्तरीय टेक फॉर गुड अभियान का एक हिस्सा है। भारत और फ्रांस मार्च 2019 में इस कार्यक्रम को शुरू करने वाले पहले देश होंगे। अशोका और सिम्पलॉन के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा करते हुए, जीन-फिलिप कोर्टोइस, कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष, ग्लोबल सेल्स, मार्केटिंग एंड ऑपरेशंन, माइक्रोसॉफ्ट कोरपोरेशन ने कहा कि स्टार्टअप भारत की अर्थव्यवस्था के विकास वृद्धि के लिए अभिनवताओं को बढ़ावा देने वाले प्रमुख अंग बन गए हैं। अशोका और सिम्पलॉन के साथ हमारी नवीनतम साझेदारी इस देश के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप के वातावरण का सहयोग करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का एक उदाहरण है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App