यहां 200 साल से नहीं मनाई होली

By: Mar 22nd, 2019 12:07 am

दुनियाभर में होली का त्यौहार मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां होली खेलते ही नहीं है। यहां होली का नाम लेना भी पाप माना जाता है और होली खलेना तो दूर की बात होती है। जी हम बात कर रहे हैं गुजरात के बनासकांठा जिले की। आप सभी को बता दें कि इस गांव में होली ना मनाने की परंपरा पिछले 200 साल से चली आ रही है। गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित इस गांव के लोग किसी अनहोनी की वजह से होली का त्योहार नहीं मनाते है। कहा जाता है कि यहां होली का नाम सुनते ही लोग दुःखी हो जाते हैं और गांव के लोगों के चेहरे पर मातम छा जाता है। कहा जाता है यहां रामसन नाम के इस गांव का पौराणिक नाम रामेश्वर है और कहा जाता है यहां भगवान राम ने भी आकर रामेश्वर भगवान की पूजा की थी। कहते हैं यहां 200 साल पहले होलिका दहन किया जा रहा था, लेकिन अचानक ही गांव में आग लग गई और गांव के कई घर इस आग की चपेट में आकर जल गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App