राज्यपाल-सीएम ने दी होली की बधाई

By: Mar 22nd, 2019 12:02 am

शिमला – राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आचार्य देवव्रत ने अपने संदेश में कहा कि होली उत्सव देश की विविध संस्कृति का परिचायक है और आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह उत्सव राज्य के लोगों के बीच एकता की भावना उत्पन्न करेगा। वहीं, होली उत्सव पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के रंग हमारी विविध एवं बहु-सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और विविधता में एकता का संदेश देते हैं। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रंगों के त्योहार होली पर प्रदेशवासियों को शुभकामानाएं दी हैं। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि रंगों का यह त्योहार लोगों के आपसी भाईचारे को और मजबूत करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App