लड़की को भगाने पर घर-पशुशाला को लगाई आग

By: Mar 28th, 2019 12:01 am

नालागढ़ – क्षेत्र के निचली ढाग पंचायत में एक लड़की को भगाने के मामले पर भड़के लोगों ने आरोपी लड़के के कच्चे घरों व पशुशाला में आग लगा दी। माहौल तनावपूर्ण होते देख प्रशासन ने पुलिस जवानों समेत गांव में मोर्चा संभाल लिया। प्रशासन दोनों पक्षों को शांत करवाने में जुटा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। एसपी, तहसीलदार व डीएसपी लोगों को समझाने में जुटे रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App