लोकसभा चुनावों पर बांटी अफसरों को ड्यूटी

By: Mar 13th, 2019 12:01 am

पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. बलकार सिंह ने लोकसभा चुनावों में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह को बनाया गया है और उनके साथ कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला राजस्व अधिकारी रामफल कटारिया तथा पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमनपाल सदस्य के रूप में प्रशासन द्वारा मनोनीत किए गए हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App