विज बोले, दुष्यंत चौटाला पहले खोले अपना खाता

By: Mar 12th, 2019 12:02 am

अंबाला – हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद हरियाणा की 10 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है। वहीं जेजेपी के सुप्रीमों दुष्यंत चौटाला के बयान जिसमें कहा गया था कि हरियाणा में बीजेपी खाता भी नहीं खोल पाएगी, पर विज ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि दुष्यंत पहले अपना खाता खोलकर दिखाएं। फिर हमसे बात करें। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीट जीतने का दावा करते हुए कहा कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है और इस बार उनकी पार्टी जबरर्दस्त जीत हासिल करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App