शोपियां में महिला एसपीओ की हत्या

By: Mar 17th, 2019 12:03 am

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) खुशबू जान को आतंकियों ने शनिवार दोपहर गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च आपरेशन तेज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शोपियां के वेहिल इलाके में महिला पुलिस अधिकारी को अज्ञात आतंकियों ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने महिला अधिकारी को उनके घर पर ही गोली मारी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल खुशबू को साथी पुलिसकर्मियों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App