सियासत के अपने रंग

By: Mar 27th, 2019 12:02 am

सोनिया से मुकाबले को भाजपा की ओर से कई नामों की चर्चा

रायबरेली। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से ज्यादातर सीटें जीतने के लिए सभी पार्टियों में होड़ लगी है। प्रदेश की इन सीटों में रायबरेली भी है, जिसे कांग्रेस का मजबूत गढ़ कहा जाता है। इस सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार सोनिया गांधी होंगी, लेकिन भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का अभी खुलासा नहीं किया है। भाजपा की ओर से पूर्व प्रत्याशी अजय अग्रवाल और कई अन्य नेताओं के नामों की चर्चा जरूर हो रही है। कांग्रेस के लिए रायबरेली की सीट कितनी अहम है यह इसी से पता चलता है कि नेहरू-गांधी परिवार का यहां से पुराना नाता है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोतीलाल नेहरू और 1921 में मुंशीगंज में किसानों पर गोलीबारी के बाद जवाहरलाल नेहरू यहां आए थे। कांग्रेस का यह कितना मजबूत गढ़ है यह इसी से पता चलता है कि रायबरेली में पार्टी अब तक सिर्फ तीन बार पराजित हुई है। 1977 में जनता पार्टी से राजनारायण, 1996 और 1998 में भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने रायबरेली संसदीय सीट पर कांग्रेस को पटकनी दी थी, लेकिन उसके बाद से यहां नेहरू-गांधी परिवार का ही कब्जा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App