सुपर मॉडल बनना यामिनी का सपना

By: Mar 31st, 2019 12:04 am

प्रोफाइल-9

नाम        यामिनी उनियाल

निवासी    चौपाल (शिमला)

माता       संगीता उनियाल

पिता       जगदर्शन उनियाल

शौक       ट्रेवलिंग, डांसिंग

शिक्षा      डी.ईएल.ईडी (जेबीटी)

शिमला -‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया गु्रप के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2019’ की फाइनालिस्ट में जगह बनाने वाली यामिनी उनियाल ‘मिस हिमाचल’ का ताज जीतकर मॉडलिंग जगत में नाम कमाना चाहती है। यामिनी गैं्रड फिनाले को लेकर खासी उत्साहित है। ताज जीतने के लिए वह इन दिनों खूब पसीना बहा रही हैं। यामिनी उनियाल जिला शिमला के चौपाल से ताल्लुक रखती हैं। यामिनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चौपाल व सोलन से पूरी की वह एक अच्छी मॉडल के साथ-साथ एक अच्छी शिक्षिका भी बनना चाहती हैं। यामिनी के पिता जगदर्शन उनियाल ठेकेदार हैं। माता संगीता उनियाल अध्यापिका हैं। यामिनी के दो छोटे भाई बहन हैं। यामिनी का कहना है कि वे 4-5 वर्षों से वह ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया गु्रप के मेगा इवेंट को फॉलो कर रही हैं और इस मर्तबा वह ताज की दौड़ में है। उन्होंने कहा कि दिव्य हिमाचल के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल’ का ताज जीतकर वह अपने सपने साकार करना चाहती है। वहीं युवा पीढ़ी के लिए भी यह मंच मील के पत्थर का काम कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App