स्वच्छता में गिरी चंडीगढ़ की रैकिंग

By: Mar 7th, 2019 12:02 am

स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के सबसे साफ शहरों की लिस्ट में मिला 20वां रैंक, पिछले साल मिला था तीसरा स्थान

चंडीगढ़ – स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के सबसे साफ शहरों की लिस्ट जारी हो गई कर दी गई है, जिसमें चंडीगढ़ को 20वीं रैंक मिली है। पिछले वर्ष तीसरा स्थान हासिल करने वाला चंडीगढ़ अबकी बार 20वें स्थान पर खिसक गया है। वहीं चंडीगढ़ स्वछता अभियान के तीन नंबर से सीधे 20वें स्थान पर आ जाने पर पार्षद देविंदर सिंह बबला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह चंडीगढ़ निवासियों के लिए बहुत ही दुखद की बात है कि एक खूबसूरती और सफाई के नाम जाना जाने वाला शहर आज नगर निगम मे होने वाली बीजेपी की राजनीति का शिकार हो गया है, जो कभी कांग्रेस के वक्त एक नंबर पर होता था। आज 20 नंबर पर आ गया है। न्होंने कहा कि जब से बीजेपी नगर निगम पर काबिज हुई है, शहर की सफाई व्यवस्था की तरफ  ध्यान न देकर सिर्फ शहरवासियों पर हर मीटिंग में एक ही एजेंडा होता था कि शहरवासियों पर टैक्स कैसे थोपा जाए। चाहे हाऊस टैक्स हो चाहे पार्किंग टैक्स हो। चाहे गाय टैक्स हो। चाहे शराब के ऊपर टैक्स हो। उन्होंने कहा कि शहरवासी भाजपा से परेशान हैं। उन्होंने कि कांग्रेस काल में चंडीगढ़ हमेशा ही आगे रहा था, लकिन भाजपा ने इसे पीछे कर दिया। बता दें कि वर्ष 2018 में चंडीगढ़ ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं 2017 में यह 11वें स्थान पर रहा था। जहां 11वें स्थान पर जाने के कारण नगर निगम की काफी किरकिरी हुई थी, जिसके बाद नगर निगम ने अपनी रैंकिंग को सुधारने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन इस बार फिर से सबसे साफ  शहरों की लिस्ट में चंडीगढ़ को 20वीं रैंक मिली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App