हफ्ते का खास दिन सायना नेहवाल जन्मदिन 17 मार्च 1990

By: Mar 13th, 2019 12:04 am

2012 में सायना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन में ऐसा करने वाली सायना नेहवाल का जन्म 17 मार्च, 1990 को हिसार, हरियाणा में हुआ।  माता-पिता दोनों ही बैडमिंटन खिलाड़ी होने के कारण सायना नेहवाल की रुचि बचपन से ही बैडमिंटन में थी।  साइना नेहवाल भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में सायना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन में ऐसा करने वाली सायना नेहवाल भारत की पहली खिलाड़ी हैं। सायना बीजिंग ओलंपिक 2008 में भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं। सायना नेहवाल ने वर्ष 2005 में एशियन सेटेलाइट बैडमिंटन जूनियर चेक ओपन’ का खिताब जीता।

    सायना नेहवाल दो बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रनरअप रहीं।

    2005 में राष्ट्रमंडल युवा खेलों की स्पर्धा में उन्होंने सात पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।

    साइना नेहवाल ने 2006 में ‘एशियन सेटेलाइट चैंपियनशिप’ जीती।

    2006 में मनीला में ‘फिलिपींस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप’ जीत कर इतिहास रच डाला।

    सायना का नाम विश्व इतिहास में 21 जून, 2009 को लिखा गया, जब उन्होंने ‘इंडोनेशियाई ओपन’जीतते हुए सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट’ का खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि उनसे पहले किसी अन्य भारतीय महिला को हासिल नहीं हुई। 2010 में ‘ऑल इंग्लैड बैंडमिटन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव प्राप्त किया।  सायना अब तक तीन बार 2009, 2010 और 2012 इंडोनेशिया ओपन टूर्नामेंट जीत चुकीं हैं।     सायना नेहवाल ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।     2012 में सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन खिताब जीता।

सम्मान और पुरस्कार

लंदन ओलंपिक 2012

अर्जुन पुरस्कार 2009

राजीव गांधी खेल रत्न 2009, 2010 पद्मश्री 2010 पदक रिकार्ड

चैंपियन, इंडिया ओपन सुपर सीरीज 2015 चैंपियन, आस्ट्रेलियन सुपर सीरीज 2014     कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012 कांस्य पदक, एशियन चैंपियनशिप 2010, दिल्ली कांस्य पदक, उबेर कप 2014, दिल्ली, कांस्य पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2006, मेलबर्न स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2010, दिल्ली एकल साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल 28 मार्च, 2015 को दुनिया की नंबर वन रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गईं, जब स्पेन की कैरोलिना मारिन यहां इंडिया ओपन सुपर सीरिज सेमीफाइनल में हार गईं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App