15 हजार पुलिस जवान देंगे ड्यूटी

By: Mar 14th, 2019 12:01 am

शिमला – लोकसभा चुनावों के दौरान प्रदेश में 15 हजार से अधिक पुलिस जवान ड्यूटी पर रहेंगे। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के हर पोलिंग बूथ पर कम से कम दो जवान मुस्तैद रहेंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में 7723 पोलिंग बूथ हैं, जहां पर पुलिस के 15 हजार जवान सेवाएं देंगे। इसके साथ-साथ संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर तीन-तीन पुलिस जवानों के साथ पैर मिलिट्री फोर्स की तैनाती रहेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में एक हजार 317 पोलिंग बूथ संवेदनशील और अति संवेशनशील हैं। जहां पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। प्रदेश पुलिस ने लोगों को अपने पर्सनल हथियारों को समीपवर्ती पुलिस थाने में जमा करवाने के भी निर्देश दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App