अग्निशमन विभाग ने शुरू किया साप्ताहिक जागरूकता अभियान

By: Apr 15th, 2019 12:10 am

शिमला—शिमला में रविवार से अग्निशमन विभाग द्वारा साप्ताहिक जागरूकता अभियान आरंभ किया गया। इस दौरान मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर वर्ष 1944 को स्ट्रीकाइन नाम के समुद्री जहाज में भीषण आग में अग्निशमन विभाग के शहीद हुए जवानों को  याद किया गया और उनकी शहादत को याद किया गया। शिमला स्टेशन फायर ओफिसर धर्मचन्द शर्मा ने बताया कि उक्त जहाज में भारी मात्रा में रुई और विस्फोटक सामग्री और खाद्य पदार्थ थे। आग को बुझाने के प्रयास के दौरान  एक भीषण विस्फोट हुआ और 65 अग्निशमन जवान शहीद हो गए। उन्ही शहीदों की याद में हर वर्ष की तरह इस बार भी 14 अप्रैल से अग्निशमन जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सप्ताह भर में अग्निशमन विभाग अलग अलग तरह की गतिविधियां कर लोगों को आग के बचाव की जानकारियां देगा। धर्म चंद शर्मा ने कहा कि  गर्मियों के मौसम में प्रदेश में हर साल जंगली आग से करोड़ों की संपदा का नुकसान होता है। आग लगने का एक कारण लोगों में आगजनी के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी का अभाव भी रहता है। जागरूकता सप्ताह के दौरान जनता को सावधानियों बावत जागरूक किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App