अफीम के 1354 पौधों के साथ एक गिरफ्तार

By: Apr 12th, 2019 1:32 pm

संगड़ाह – सिरमौर पुलिस द्वारा रेणुकाजी क्षेत्र के गांव खैरी-चांगण में अफीम के करीब 1354 पौधों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एसआईयू टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान जहां ईश्वर सिंह नामक व्यक्ति के खेत से 717 अफीम के पौधे बरामद किए गए, वहीं करीब 637 डोडे उसके घर से रिकवर किए गए। घर से बरामद अफीम का वजन साढ़े नौ किलो बताया गया। पुलिस ने गुरुवार देर सांय मादक द्रव्य की अवैध खेती के उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिला में एक माह के भीतर भारी मात्रा में अफीम की खेती मिलने का यह दूसरा मामला है तथा इससे पूर्व माजरा इलाके में पुलिस काफी मात्रा में अफीम के पौधे बरामद कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि तहकीकात जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App