अब शहर-गांवों में नहीं दिखेगा पोलिथीन

By: Apr 12th, 2019 2:00 pm

सुजानपुर – प्रदेश भर में चलाए गए पोलिथीन हटाओ प्रदेश बचाओ अभियान का सुजानपुर में शुभारंभ हो गया है। स्वच्छता का अलख जगाते हुए सुजानपुर एसडीएम शिव देव सिंह की अगवाई में यह अभियान चलाया गया। सुजानपुर ग्राउंड में स्कूल के बच्चों सरकारी आईटीआई के छात्र-छात्राओं, नगर परिषद सफाई कर्मियों व विभागीय उच्च अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। एसडीएम शिव देव सिंह ने बताया कि एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में पोलिथीन हटाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसका सफाई अभियान के तहत शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया सुजानपुर शहर और इसके वार्डों की विभिन्न गलियों, मुख्य बाजार और विशेष रूप से ब्यास नदी के किनारों को पोलिथीन मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोलिथीन जो विभिन्न प्रकार से लोगों के घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में इक_ा हो रहा है, उसका नगर परिषद की गाड़ी रोजाना इस पेलिथीन को इक_ा करने के लिए आपके घरद्वार पर पहुंचेगी। इस मौके पर नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App