कश्मीर में आतंकवादी हमले में तीन जवान घायल

By: Apr 18th, 2019 10:32 am

 

कश्मीर में आतंकवादी हमले में तीन जवान घायल

 जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम जिले में दो आतंकवादी हमलों में सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा में त्राल के नौदल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर पर बुधवार रात ग्रेनेड दागे। हमले में हेड कांस्टेबल टी एल प्रसाद घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनायी दी जिससे इलाके में दहशत फैल गयी है। बाद में निकटवर्ती शिविरों से सुरक्षा बल और पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवान घटनास्थल पर पहुंच गये। उन्होंने इलाके की तलाशी ली लेकिन आतंकवादी भागने में कामयाब रहे। इस बीच कुलगाम के खुदवानी में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन पर हमला कर दिया। हमले में दो जवान घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलाें ने इलाके में व्यापक तलाश अभियान चलाया लेकिन आतंकवादियों फरार हो गये।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App