कांग्रेस बोली, भाजपा कर रही आढ़तियों से नाइंसाफी

By: Apr 11th, 2019 12:02 am

पंचकूला –  ई-ट्रेडिंग का विरोध में बरवाला में आढ़तियों ने हड़ताल की। इस दौरान सारे कार्य ठप्प रहे। इस दौरान आढ़तियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों को हड़ताल की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव अंजलि बंसल ने हड़ताल में समर्थन किया। अंजलि बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। आढ़तियों के साथ सरकार द्वारा नाइंसाफी की जा रही है, जोकि कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान बरवाला मंडी के प्रधान तिलक राज, उपप्रधान अक्षय कुमार, संदीप अग्रवाल, अजय सिंगला, दीपक छाबड़ा, हरपाल राणा, जसबीर सिंह, सुभाष मेहता, दर्शन सिंगला, पवन सरदाना, अजय गुप्ता, गुरनाम सिंह, हरियाणा शर्मा, आनंद अग्रवाल ने अंजलि बंसल को अपना दुखड़ा सुनाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App