चंडीगढ़ नगर निगम ने जमा किया 50.58 करोड़ टैक्स

By: Apr 5th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ नगर निगम  31 मार्च, 2019 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कुल 50.58 करोड़ रुपए प्रोपर्टी टैक्स के रूप में अपने खाते में जमा करा सका है। बताया जाता है कि इस अवधि के दौरान निगम के संबंधित विभाग द्वारा 50 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। इसके विपरीत कुल 50.58 करोड़ जमा हुए। यह रकम निर्धारित लक्ष्य से 58 लाख रुपए ज्यादा है। बता दें कि एमसी को कमर्शियल टैक्स के रूप में कुल 17026 करदाता शामिल हैं। इसके अलावा रेजिडेंशियल प्रोपर्टी टैक्स के रूप में कुल 40138 लोगों के टैक्स शामिल हैं। काबिलेजिक्र है कि इन पैसों में 25 प्रतिशत पैनल्टी एवं 12 प्रतिशत ब्याज भी शामिल हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 50.58 करोड़ रुपए विगत वित्त वर्ष के दौरान एमसी को प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि एमसीसी के वर्तमान कमिश्नर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके यादव के अथक प्रयासों से यह लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिली। जब एमसी में फंड क्रंच चल रहा था, उसी समय श्री यादव ने एमसी कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सबसे पहले एमसी को इस परेशानी से बाहर निकालने के लिए संबंधित सुझाव दिए। तब जाकर इस लक्ष्य को हासिल किया जा सका।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App