चकाचक हुई स्मार्ट सिटी

By: Apr 12th, 2019 1:40 pm

धर्मशाला – सरकार द्वारा चलाए गए पोलिथीन हटाओ अभियान के तहत आज वन विभाग कार्यालय धर्मशाला में कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस अभियान की शुरुआत की। ऑफिस कैंपस के इर्द-गिर्द व धर्मशाला शहर में कोर्ट परिसर से लेकर कचहरी अड्डा तक नालियों व गलियों की सफाई की गई। इस मौके पर अरण्यपाल डीआर कौशल वन वृत्त धर्मशाला और वन मंडल अधिकारी संजीव शर्मा, अरविंद शर्मा डीएफओ हैडक्वार्टर, करतार सिंह वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मशाला, स्टाफ वन परिक्षेत्र, वन वृत्त स्टाफ, वन मंडल के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अरण्यपाल डीआर कौशल ने पोलिथीन के दुष्प्रभाव पर जानकारी दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App