चुनावों के बाद कांग्रेस को ले डूबेगी अंतर्कलह

By: Apr 23rd, 2019 12:02 am

ऊना —भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अपने साठ वर्षों के शासनकाल में देश को खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, वंशवाद और महंगाई जैसी कई कुरीतियों की जननी और केवल कांग्रेस रही है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। लोकसभा चुनावों के पश्चात कांग्रेस को अंतर्कलह ही ले डूबेगी। गरीबों को गरीब रखने के षड्यंत्र में कांग्रेस ने केवल एक ही परिवार को पोषित किया और वह है गांधी परिवार। आज भी देश-प्रदेश के कांग्रेसियों को देश से अधिक महत्त्वपूर्ण गांधी परिवार है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को देश के सिस्टम का हिस्सा बनाने का जो षड्यंत्र रचा, उससे तो एक समय यह लगने लगा था कि कांग्रेस जनित भ्रष्टाचार एक दिन देश को ही ले डूबेगा।  वर्ष 2014 से पूर्व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की कल्पना भी मुश्किल थी, परंतु पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठोस और निर्णायक फैसले लेकर भारत का दुनिया में सम्मान भी बढ़ाया है।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App