छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर भाजपा को कांग्रेस से मिल रही है कड़ी चुनौती

By: Apr 9th, 2019 12:07 pm
छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर भाजपा को कांग्रेस से मिल रही है कड़ी चुनौती

जगदलपुर – छत्तीसगढ़ की आदिवासी बाहुल घुर नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर एक उप चुनाव सहित पिछले चुनावों से लगातार काबिज भाजपा को इस बार राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है।इस बार उसकी राह यहां आसान नही दिख रही है। लोकसभा चुनावों के पहले चरण में 11 अप्रैल को इस सीट पर मतदान होगा।इस सीट पर बसपा एवं कम्युनिस्ट पार्टी समेत कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में है,लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के बैदूराम कश्यप एवं कांग्रेस के दीपक बैज के बीच ही है।कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज इस संसदीय सीट के अन्तर्गत आने वाली चित्रकोट विधानसभा सीट से विधायक है जबकि भाजपा उम्मीदवार श्री कश्यप पूर्व विधायक है।अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर 1998 से पांच आम चुनाव एवं एक उप चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराती रही है।लगातार चार बार इस सीट पर भाजपा के स्वं श्री बलीराम कश्यप चुनाव जीते थे। 2011 में उनके निधन के बाद हुए उप चुनाव में उनके पुत्र दिनेश कश्यप भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए। उन्होने फिर 2014 के चुनाव में भी जीत दर्ज की।लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हे टिकट नही दी और बैदूराम कश्यप को उम्मीदवार बना दिया। इस सीट पर लगातार चुनाव जीतती रही भाजपा के लिए राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद बदले राजनीतिक परिदृश्य में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है।इस सीट के तहत आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से सात पर कांग्रेस का कब्जा है जबकि एक मात्र दंतेवाड़ा सीट ही भाजपा के कब्जे में है।कांग्रेस प्रत्याशी बैज की छवि बेहतर है और वह दूसरी बार विधायक चुने गए है जबकि भाजपा प्रत्य़ाशी श्री कश्यप 2013 के विधानसभा चुनावों में उनसे शिकस्त खा चुके है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App