जब वाराणसी से केजरीवाल ने ललकारे थे नरेंद्र मोदी

By: Apr 27th, 2019 12:02 am

वाराणसी –लोकसभा चुनाव 2019 में देश की सबसे हॉट सीट के बारे में बात की जाए, तो वाराणसी का नाम सबसे ऊपर आएगा। पिछले चुनाव में भी वाराणसी पर दुनिया भर की नजरें थीं, लेकिन तब मुकाबला गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच था। आप के अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 71 हजार 784 वोटों के अंतर से हराया था। मोदी को पांच लाख 81 हजार 22 वोट मिले थे। केजरीवाल को दो लाख नौ हजार 238 मतों से ही संतोष करने पड़ा था। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 75 हजार 614 वोट मिले। वाराणसी लोकसभा सीट का इतिहास दिलचस्प है। 1952 से 1962 तक तीन चुनावों में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की, जबकि 1967 के चुनाव में भाकपा ने पहली और आखिरी बार अपना नाम यहां से दर्ज कराया। 1971 में एक बार फिर कांग्रेस को यहां से विजय हासिल हुई, लेकिन 1977 में जनता लहर के दौरान कांग्रेस हारी और चंद्रशेखर ने परचम लहराया। 1980 में एक बार फिर कांग्रेस लौटी और 1984 में भी जीती। 1989 में जनता दल से अनिल कुमार शास्त्री जीते। इसके बाद चार चुनावों में भाजपा ने परचम लहराया। एक बार शिरीष चंद्र दीक्षित, तीन बार शंकर प्रसाद जायसवाल को जीत मिली। 2004 में कांग्रेस ने वापसी की और राजेश मिश्रा सांसद बने। 2009 में बीजेपी के डा. मुरली मनोहर जोशी सांसद बने, फिर नरेंद्र मोदी 2014 में यहां से जीते।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App