जहां दिखे पोलिथीन, तुरंत उठाओ

By: Apr 12th, 2019 1:48 pm

शिमला – पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत शिमला से पोलिथीन उन्मूलन सप्ताह का शुभारंभ राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया। स्वच्छता अभियान में 1200 प्रतिभागियों की 14 टीमों का गठन किया गया है, जो शिमला शहर की 14 जगहों से पोलिथीन इक_ा करेंगी और शोघी में चिन्हित 7 किलोमीटर की सड़क को पक्का करने में उस पोलिथीन और कचरे का इस्तेमाल किया जाएगा। अभियान में स्कूलों के छात्र, नेहरू युवा के स्वयंसेवी, होमगार्ड जवान, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम शिमला और पर्यावरण परिषद के कर्मचारियों ने भाग लिया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्लास्टिक से जहां पर्यावरण को नुकसान होता है, वहीं मनुष्य को भी कई जानलेवा बीमारियों का खतरा रहता है। राज्यपाल ने कहा कि बड़ू साहिब के छात्रों द्वारा प्लास्टिक से ईंटों का निर्माण किया गया है, ये इंटे अन्य इंटों से ज्यादा मजबूत हैं। हमें भी इस प्रकार की तकनीकी को प्रयोग में लाना चाहिए। निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डीसी राणा ने बताया कि अभियान के शुरू होने से अब तक विभाग द्वारा 300 टन पोलिथीन इकठ्ठा किया गया और 145 किलोमीटर सड़क बनाने में उसका इस्तेमाल किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App