ताले तोड़ नकदी-गहने ले उड़े चोर

By: Apr 29th, 2019 12:10 am

सुजानपुर के वार्ड आठ में शातिरों ने दिनदहाड़े घर में डाला डाका, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

सुजानपुर —उपमंडल सुजानपुर के तहत सुजानपुर वार्ड नंबर आठ में दिनदहाड़े चोरों ने डाका डाल दिया। घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर गए। सारा परिवार मृतक भाभी की अंतिम रस्में निभाने गया था। जब परिजन शाम को वापस लौटे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ था तथा गहने व नकदी गायब थी। पहले को कुछ समझ नहीं आया। बाद में मामला पुलिस मंे दर्ज करवाया गया है। हैरत है कि चोरी की घटना का किसी को कोई पता नहीं चलता। चोर कब घर में घुसे किसी ने नहीं देखा। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ निवासी विजय भरत दीक्षित पुत्र स्वर्गीय भूदेव शर्मा का परिवार शनिवार सुबह नौ बजे के करीब घर से निकले। सुजानपुर से दो किलोमीटर दूर टीहरा में अपने भाई के घर भाभी के निधन पर अंतिम रसमें निभाने सारा परिवार चला गया। देर शाम जब वह घर वापस लौटे तो घर में सब कुछ बिखरा हुआ था। जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो घर के भीतर लगाई गई लोहे की अलमारियां चोरों ने खंगाली हुए थी। घर के भीतर रखा सामान यहां-वहां बिखरा पड़ा था। वही एक अलमारी जिस पर चाबी लगी हुई थी उस अलमारी के भीतर से पुश्तैनी सोने व चांदी के गहने गायब थे। इसके साथ ही नकद राशि पर भी चोरों ने हाथ साफ  किए थे। चोरी की वारदात की सूचना पीडि़त परिवार ने सुजानपुर पुलिस को दी। देर शाम पुलिस ने घटना सथल पर आकर छानबीन शुरू कर दी। उधर रविवार सुबह पुलिस ने एक बार फिर घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं। बहरहाल पुलिस ने चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री

थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया अज्ञात चोरों ने घर के भीतर से नकदी एवं पुश्तैनी गहने चुराए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शीघ्र चोर पुलिस हिरास्त मंे होंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि घर को कभी भी अकेला छोड़कर न जाएं। किसी न किसी सदस्य या आस-पड़ोस में कहीं बाहर जाने से संबंधी सूचना जरूर दें ताकि इस तरह की अप्रिय घटना घटित न हो।

दिनदहाड़े चोरियों से दहशत में लोग

बता दें कि दिन केसमय घर मंे डाका डालने की यह दूसरी घटना है। दिनदहाड़े बेखौफ हो रही चोरी की वारदातों ने लोगों के जहन में डर पैदा कर दिया है। चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं केे कारण अब लोगों को अपनी संपत्ति की लगातार चिंता सता रही है। इससे पहले शहर के वार्ड नंबर दो में एक परिवार के घर से इसी तरह चोरी हुई थी। घर के सदस्य बाहर गए थे और चोरों ने अपना काम कर दिया। इससे लग रहा है कि अब कोई भी घर सुरक्षित नहीं। जरा सी नजर हटी तो चोरी की घटना घट सकती है। जिला में दिनदहाड़े चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले हैं। हैरत है कि दिनदहाड़े चोरी होने के बावजूद पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग रहे।

मामला सुलझाने को डॉग स्क्वायड की मदद

सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ मंे हुई दिनदहाड़े चोरी की वारदात के बाद लोगांे मंे दहशत पैदा हो गई है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है। किसी ने भी दिनदहाड़े चोरी करते चोरांे को नहीं देखा। पूछताछ मंे भी चोरांे का कोई सुराग न मिलने की सूचना है। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली है। डाग स्क्वायड का सिंघम चोरांे की बू लगाने मंे जुटा रहा। रविवार देर शाम डॉग स्क्वायड की मदद से चोरांे को ढूंढने की कोशिश की गई। खोजी कुत्ते सिंघम ने चोरांे का पता लगाने के लिए गली-गली खोज की, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। अब सोमवार सुबह एक बार फिर डॉग स्क्वायड की मदद से चोरांे का सुराग ढूंढने की कोशिश की जा सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App