दिग्विजय आज भरेंगे नामांकन

By: Apr 20th, 2019 11:27 am
 

भोपाल – मध्यप्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इसके पहले उन्होंने सुबह ट्वीट करते हुए राजधानी के विकास के लिए भोपालवासियों से समर्थन मांगा। उन्होंने लिखा कि समभाव का तानाबाना भोपाल की पहचान है। ऐसी पहचान जो पुरखों ने विरासत के रूप में हमें सौंपी है। इस विरासत को सहेजने की जिम्मेदारी है। सौहार्द्र के सांचे में विकास को बुनें। विकास की दौड़ में संस्कृति और हमारी पहचान धूमिल न हो जाए। उन्होंने लिखा कि इस चुनौती को स्वीकार कर, भोपाल को भोपाल बनाये रखते हुए इसके विकास का लक्ष्य लेकर, मां नर्मदा के आशीर्वाद और भोपाल की जनता के स्नेह व समर्थन से वे आज दोपहर नामांकन दाखिल कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि भोपाल अपने नैसर्गिक सौन्दर्य, अपनी सांस्कृतिक पहचान एवं शांत वातावरण के साथ एक आधुनिक भोपाल बने, ये उनकी कोशिश रहेगी। भोपाल एक ग्लोबल सिटी हो, जहाँ दुनिया भर से रोज़गार लाए जा सकें। भोपाल हमेशा गर्व के साथ सिर ऊँचा रखने का अवसर दे, इसके लिए वे यहां के लोगों के समर्थन के आकांक्षी हैं।  भोपाल से श्री सिंह के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App