दिल्ली कैपिटल्स में चोटिल पटेल की जगह जगदीश सुचित

By: Apr 15th, 2019 12:05 am

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स टीम में चोटिल हर्षल पटेल की जगह जगदीश सुचित को शामिल किया गया है। 25 वर्षीय आलराउंडर जगदीश आईपीएल के शेष सत्र के लिए दिल्ली टीम का हिस्सा होंगे। सुचित कर्नाटक के लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और वह इससे पहले आईपीएल में 2015 और 2016 सत्र में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेल चुके हैं। जगदीश को इस सत्र की नीलामी में कोई कीमत नहीं मिली थी। जगदीश ने आईपीएल में कुल 14 मैच खेले हैं और दस विकेट लिए हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App