नशीले पदार्थों का सेवन मौत को दावत

By: Apr 19th, 2019 12:05 am

कुमारसैन—नशीले पदार्थों का सेवन धीमी मौत को दावत देता है। ये नशीले पदार्थ धीरे-धीरे मनुष्य को अंदर से खोखला कर देते हैं। इस कारण नशे के आदी लोगों के जीवन को बचाने में डाक्टरी इलाज भी असफल हो जाता है। ये बाते सिविल अस्पताल कोटगढ़ के डाक्टर महेश चौधरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैलन में स्वास्थय विभाग द्वारा नशीली दवाओं के दुरूपयोग पर आयोजित जागरूकता कार्यशाला में स्कूली बच्चो को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने नशीली दवाओं के सेवन से होने वाली विभिन्न बीमारियों की बच्चों को विस्तृत जानकारी प्रदान की और वृत्तचित्र के माध्यम से नशीले पदार्थो के दुष्प्रभाव स्कूली बच्चों को दिखाए गए। इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य हिमेंद्र बाली ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और नशे के कारण हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अपने घर गांव में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यशाला में शिक्षकों व स्टाफ  सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।                                                                                                                                                                             


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App