पसीने छुड़ाने लगे सूर्यदेव

By: Apr 3rd, 2019 12:07 am

तेज धूप के चलते सुबह दस बजे के बाद घरों से निकलना हुआ मुश्किल

शिमला —अप्रैल के शुरू में ही गर्मी ने हिमाचल के पसीने छुड़ा दिए हैं। आलम यह है कि सुबह दस बजे के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह कि शिमला में तेज धूप पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने पांच-छह अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी, लेकिन अभी दो दिन सूर्यदेव आग बरसाएंगे, यानी हिमाचल में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी, जिससे पारा चढ़ना लाजिमी है। वहीं दो दिन मौसम खराब रहने के बाद सात अप्रैल के बाद मौसम साफ रहेगा। बता दें कि इन दिनों सबसे ज्यादा गर्मी का प्रकोप हिमाचल के ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, भुंतर, सुंदरनगर में झेलना पड़ रहा है। मंगलवार को ऊना का सबसे अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बहरहाल, गर्मी ने अभी से ही रंग दिखाना शुरू कर दिया है।  मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

शहर      अधिकतम     न्यूनतम  

शिमला    21.8       11.2

सुंदरनगर  30.3      11.0

भुंतर       29.0      7.6

कल्पा     18.6      3.5

धर्मशाला  23.6      13.8

ऊना       34.4       12.7

सोलन     26.5      10.0

कांगड़ा    31.0      13.4

बिलासपुर 29.6      12.4

हमीरपुर   30.5      13.0

अप्रैल की शुरुआत में ही शिमला का पारा चढ़ा

प्रदेश की राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि शिमला में भी अप्रैल के शुरू में ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।  फिलहाल, मौमस विभाग के अनुसार प्रदेश में चार अप्रैल तक मौसम साफ ही बना रहेगा, वहीं पांच और छह को एक बार फिर ऊंचाई और मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App