पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

By: Apr 2nd, 2019 3:38 pm

Related imageजम्मू  –  जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तान ने मंगलवार को अकारण गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ के शाहपुर केरनी के अग्रिम गांवों में गोलाबारी की और गोले दागे। उन्होंने कहा कि सेना ने सीमा पार गोलीबारी का मुंहताड़ जवाब दिया, इस दौरान किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास के गांवों को निशाना बनाकर अकारण की गयी गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया तथा एक लड़की तथा एक महिला की मौत हो गयी। इस गोलीबारी में 12 नागरिक भी घायल हो गये। पुंछ के जिलाधिकारी ने नियंत्रण रेखा के पास के इलाकों के स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिये। पाकिस्तान की ओर से यह लगातार पांचवां दिन है जब नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App