पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो नागरिक घायल

By: Apr 6th, 2019 3:18 pm
 

Image result for jammu and kashmir armyजम्मू –  पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की जिसमें दो नागरिक घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने नौशेरा के कलाल क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सीमा पार से नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाते हुए मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गयी। सीमा पार से की गई गोलीबारी में दो नागरिक घायल हो गये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कलाल के 32 वर्षीय संजीव कुमार और 28 वर्षीय रीता कुमारी हैं।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने संघर्ष विराम का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App