पुंछ में आईटीबीपी जवान घायल

By: Apr 11th, 2019 12:02 am

जम्मू – जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंधर क्षेत्र में बस में सवार भारत तिब्बत सीमा पुलिस के एक जवान की अचानक रायफल चल जाने से वह घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आईटीबीपी के जवान धारंगलून क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद लौट रहे थे और इसी दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई। इसमें वह जवान घायल हो गया, लेकिन बगल में बैठा जवान बच गया। जवान हवलदार कृष्ण चंद्र साहू को कंधे में लगी गोली की वजह से राजौरी के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App