बंसल ने भरा परचा, खेर ने गिनाई उपलब्धियां

By: Apr 27th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रत्याशी रोड शो करते पहुंचे आयोग के दफ्तर, चंडीगढ़ में पत्रकारों से रू-ब-रू भाजपा प्रत्याशी, उत्तराखंड के सीएम भी रहे मौजूद

चंडीगढ़ -पूर्व केंद्रीय मंत्री और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल ने अपना नामांकन भरा। इस दौरान श्री बंसल ने एक रोड शो भी किया। यह रोड शो शहर के कई सेक्टरों से होते हुए सेक्टर-17 स्थित पहुंचा। रोड शो में मधू बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। श्री बंसल ने जिला उपायुक्त एवं मतदान अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ को अपना नामांकन सौंपा। बंसल के रोड शो की खास बात यह रही कि इनमें अपने दोपहिया वाहनों पर शामिल कांग्रेस हेल्मेट पहने हुए थे। भाजपा प्रत्याशी एवं बालीवुड अभिनेत्री किरण खेर के गुरुवार को नामांकन भरने के दौरान निकाले गए रोड शो के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने हेल्मेट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के लगभग 64 चालान काटे थे। इसी से सबक लेते हुए कांग्रेस नेता श्री छाबड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं हेल्मेट पहन कर आने को कहा था। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने रोड शो में यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चालान काटे।  श्री बंसल का जन्म पंजाब के सुनाम में 16 जुलाई 1948 को हुआ था।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App