भाजपा के खिलाफ बोलने से पहले सोच तो लें सुरेश चंदेल

By: Apr 29th, 2019 12:02 am

 शिमला —प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव सिंह तोमर ने सुरेश चंदेल को अवसरवादी करार दिया है। यहां जारी एक प्रेस बयान में तोमर ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होना सुरेश चंदेल का व्यक्तिगत मामल है, लेकिन व्यक्तिगत स्वार्थों और राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा के खिलाफ  बयानबाजी उनकी अवसरवादिता को प्रकट कर रही है। श्री तोमर ने कहा कि भाजपा के विरुद्ध बोलने से पूर्व उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस पार्टी ने उन्हें एक साधारण कार्यकर्ता से प्रदेशाध्यक्ष व तीन बार सांसद बनाया है, आज उसी के खिलाफ बोलकर वह लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं। सुरेश चंदेल में जरा सी भी नैतिकता होती, तो कांग्रेस में जाने से पूर्व वह आईसीएआर से त्यागपत्र दे चुके होते। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ताउम्र देश पहले, पार्टी बाद में और अंत में व्यक्तिगत हितों का पाठ पढ़ाने वाले व्यक्ति को उम्र के इस पड़ाव में व्यक्तिगत हितों के लिए लड़ते देखना दुखदायी प्रतीत हो रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App