भाजपा सरकार की नीतियों से रूपया हुआ कमजोर : अखिलेश

By: Apr 12th, 2019 5:42 pm

Image result for AKHILESH YADAVलखनऊ  –  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से रूपया डालर के मुकाबले कमजोर हो गया। श्री यादव ने यहां कहा कि भाजपा ने जनता को झूठे सपनें दिखाये थे। बदलाव लाने और अच्छे दिनों का वादा कर भाजपा ने जनता को भ्रमित कर दिया। भाजपा ने कहा था कि नोटबंदी से कालाधन, भ्रष्टाचार और बेईमानी समाप्त हो जायेगी लेकिन इसके ठीक उलट देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गयी। डालर के मुकाबले रूपया कमजोर हो गया। उन्होने कहा कि किसानों के खाद की बोरी से पांच किलो की चोरी हो गयी। आम आदमी की जेब से चोरी हो गयी। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि चौकीदारों की चौकी छीननी चाहिए। गावों के असली चौकीदारों की सरकार को कोई चिंता नहीं है। समाजवादी सरकार में चौकीदारों को सम्मान दिया गया था। श्री यादव ने कहा भाजपा असली मुद्दों की बात नहीं कर रही है। किसानों को सस्ती खाद, फसल की सही कीमत मिलनी चाहिए। किसानों को डेढ़ गुना मुनाफा देने का वादा हवा-हवाई ही साबित हुआ। भाजपा सरकार ने आलू और धान खरीदने की बात कही थी लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ। नौ करोड़ शौचालय बने लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था भी नहीं हुई। शौचालय के नाम पर भी भाजपा ने जनता को गुमराह किया। केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों को तीन लाख से ज्यादा का घर दिया जायेगा जिसमें बुनियादी सुविधायें होंगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App