मराठवाड़ा क्षेत्र की दो लोकसभा सीटों पर 43 उम्मीदवार

By: Apr 9th, 2019 11:30 am

 

मराठवाड़ा क्षेत्र की दो लोकसभा सीटों पर 43 उम्मीदवार

मराठवाड़ा क्षेत्र में औरंगाबाद और जालना लोकसभा सीटों के लिए चुनाव में 43 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में इन दो सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होंगे।औरंगाबाद सीट पर 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान पर हैं जबकि जालना सीट के लिए 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र की दो सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रमुख नेताओं में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राव साहेब दानवे और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विलास औताड़े (दोनों जालना) तथा मौजूदा शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे, स्वाभिमान पक्ष के सुभाष पाटिल, महाराष्ट्र विधानपरिषद सदस्य सुभाष जांबद, मौजूदा विधायक हर्षवर्धन जाधव तथा एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील (सभी औरंगाबाद) शामिल हैं। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद लोकसभा सीट से शिवसेना के चंद्रकांत भाउराव खैरे तथा जालना सीट से भाजपा के दानवे रावसाहेब दादाराव ने जीत हासिल की थी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App