मोदी आज ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे

By: Apr 12th, 2019 11:42 am

कोझिकोड – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम कालीकट बीच पर ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार श्री मोदी आज शाम छह बजकर 10 मिनट पर एक विशेष उड़ान से करिपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे और बाद में कालीकट बीच के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री शाम साढ़े छह बजे रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में उत्तरी केरल से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के अलावा भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे। श्री मोदी करिपुर से शाम सात बजकर 10 मिनट पर रवाना होंगे और उसके बाद साढ़े सात बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App