राजस्थान के मंत्री का मोदी पर विवादित बयान

By: Apr 24th, 2019 12:03 am

भरतपुर – राजस्थान के कैबिनेट मिनिस्टर विश्वेंद्र सिंह ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। अपने एक बयान में उन्होंने पीएम मोदी को हींस का कांटा बताया है। बता दें विश्वेंद्र सिंह मंगलवार को भरतपुर में थे। यहां जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को हींस का कांटा बताया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हींस की झाड़ी हैं। हींस अगर एक पेड़ के पास लगती है तो उसे समाप्त कर देती है। हींस किसी भी हरे-भरे पेड़ को नहीं छोड़ती और उन्हें खा जाती है। इसलिए हींस से बचिए और कांग्रेस को वोट दीजिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से बचो तभी देश सुरक्षित रह सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App