विदेशी मुद्रा भंडार 1.88 अरब डॉलर बढ़ा

By: Apr 12th, 2019 6:10 pm
 

Related imageमुंबई – विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में बड़ी बढ़त के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार 05 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.88 अरब डॉलर बढ़कर करीब 11 माह के उच्चतम स्तर 413.78 अरब डॉलर पर पहुँच गया। यह लगातार आठवाँ सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 5.24 अरब डॉलर की बड़ी छलाँग लगाकर 411.91 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 05 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.06 अरब डॉलर की बढ़त में 386.12 अरब डॉलर पर पहुँच गया। हालाँकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार 18.26 करोड़ डॉलर घटकर 23.23 अरब डॉलर रह गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 25 लाख डॉलर घटकर 2.98 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 12 लाख डॉलर फिसलकर 1.46 अरब डॉलर रह गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App