विश्वास फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर भंडारा

By: Apr 14th, 2019 12:01 am

पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने स्थापना दिवस शनिवार को सेवा कार्यों को मूर्त रूप देकर मनाया। यह जानकारी देते हुए विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेके्रटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से स्थापना दिवस हमेशा ही सादगी के साथ सेवा कार्यों को करके ही मनाया जाता है। इसी क्रम में मरीजों के चैकअप करने के लिए 100 स्क्रीनस पंचकूला व चंडीगढ़ के विभिन्न अस्पतालों की डिमांड पूरी करने के लिए डोनेट किए गए हैं। इनमें 51 पीजीआई चंडीगढ़ को डोनेट किए, जो डायरेक्टर प्रो. जगतराम को हैंडओवर किए गए हैं। इसी तरह सेक्टर-16 के जीएमएसएस को 20 सेक्टर-32 के जीएमसीएच को 15 मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में चार पंचकूला के सिविल हॉस्पिटल को 10 को दिए गए हैं। पीजीआई चंडीगढ़ में हर शनिवार को भंडारे की शुरुआत की गई। संस्था के अनुयायियों ने दिनभर पीजीआई कैंपस में भंडारा बांटा। साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ उत्तर भारत का प्रमुख चिकित्सा संस्थान है, जहां रोजाना हजारों की तादाद में लोग जांच और इलाज के लिए आते हैं। साथ में अटेंडेंट्स भी होते हैं। इसी के मद्देनजर विश्वास फाउंडेशन ने यहां हर शनिवार को भंडारा लगाना तय किया है, ताकि जरूरतमंदों की कुछ सेवा हो सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App