वोट के लिए दिव्यांगजनों को लाइनों में न लगवाएं

By: Apr 16th, 2019 12:05 am

घुमारवीं। सामान्य लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। चुनावों का सही क्रियान्वयन करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत राजकीय स्वामी विवेकांनद महाविद्यालय घुमारवीं में विधानसभा क्षेत्र-47 घुमारवीं के बूथों पर मतदान करवाने के लिए चयनित कर्मियों को प्रथम पूर्वाभ्यास का आयोजन किया। उपमंडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शशि पाल शर्मा ने उपस्थित सभी मतदान कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे जानकारी दी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सभी एहतियातओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने मतदान के दिन किस-किस अधिकारी व कर्मचारी का क्या क्या कार्य है। इस बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से संपूर्ण जानकारी प्रदान की। मतदान कर्मचारियों के चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी प्रश्नों का उदाहरण सहित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान कर्मी को अपने-अपने कार्यों के प्रति पूर्ण जानकारी होनी चाहिए, ताकि चुनाव के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को लाइन में न लगाएं। उन्हें अन्य मतदाताओं से पहले वोट डालने दिया जाए ताकि उन्हें इंतजार ना करना पड़े। इस पूर्वाभ्यास के दौरान नौ सेक्टर अधिकारी-306 पीठासीन अधिकारी व 308 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया और ईवीएमए वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट और बैल्ट यूनिट पर अभ्यास भी किया। निर्वाचन विभाग नायब तहसीलदार राजेश कौंडल तथा उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल वर्मा ने भी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App