सत्ती का पुतला फूंका

By: Apr 17th, 2019 12:10 am

हमीरपुर—भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा नालागढ़ के रामशहर मंे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रयोग किए आपत्तिजनक शब्दांे को लेकर मचा सियासी घमासान थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को जिला कांग्रेस ने हमीरपुर के गांधी चौक मंे सतपाल सत्ती का पुतला जलाया और नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर के नेतृत्व मंे कांग्रेस नेता सतपाल सत्ती मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। कांग्रेस नेताआंे का कहना था कि भाजपा मंे इतने बड़े ओहदे पर बैठे पार्टी के वरिष्ठ नेता सतपाल सत्ती द्वारा दिया गया यह बयान निंदनीय है और वह सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगें अन्यथा कांग्रेस उग्र रूप लेकर सड़कांे पर उतरेगी। गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दो दिन पूर्व नालागढ़ मंे राहुल गांधी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। यही नहीं, उन्हांेने राधास्वामी के बारे मंे भी टिप्पणी की थी। इस बात को लेकर प्रदेशभर मंे कांग्रेस नेताआंे मंे रोष पनपा हुआ है। सभी कांग्रेस नेताआंे की मांग है कि सतपाल सत्ती सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से माफी मांगंे। इसके बारे मंे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील बिट्टू ने कहा कि सत्ती पहले भी इस तरह से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते रहे हैं। इसके बारे मंे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर का कहना है कि राजनीति मंे आरोपांे-प्रत्यारोपांे का दौर चलता रहता है, लेकिन इस तरह से किसी बड़ी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देता। उन्हांेने कहा कि इसके लिए सतपाल सत्ती को राहुल गांधी सेे माफी मांगनी होगी। इस मौके पर पार्टी के कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मदन लाल कौंडल, पीसीसी के प्रवक्ता प्रेम कौशल, सुनील बिट्टू, विवेक कटोच व उपाध्यक्ष अजय शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस नेताआंे ने गांधी चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी पानी से नहलाकर साफ किया और उनपर माल्यार्पण किया गया।

कांग्रेस ने साफ की बापू की प्रतिमा

कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन के उपरांत वहां स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा जिस पर धूल जमीं हुई थी, उसे पानी से नहलाकर साफ किया और बाद मंे प्रतिमा पर सभी कांग्रेस नेताआंे ने माल्यार्पण किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App