ससुर-देवर ने लूटी आबरू

By: Apr 23rd, 2019 12:02 am

पांवटा साहिब के मेलियों की महिला ने जड़ा आरोप

पांवटा साहिब —पांवटा साहिब के मेलियों मे एक महिला ने अपने ससुर और देवर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने इस बाबत माजरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है,जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत मे पीडि़त महिला ने बताया है कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी होने के बाद वह अपने ससुराल मेलियों मे आ गई। इसके बाद उसके सास और देवर ने उसके साथ दुराचार किया । इस काम में उसकी सास ने भी उसका साथ नहीं दिया और    देवर और ससुर के साथ संबंध बनाने को मजबूर करती थी।  इसके देवर और ससुर के साथ संबंध बना कर बच्चा पैदा करने के लिए इस तरह से प्रताडि़त किया जाता था। इस प्रकार से लगातार उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा है। उसके चाचा ने यह रिश्ता तय करवाया था। उसने भी इसके साथ संबंध बनाए। उसका पति और सास सहित देवर व उसके ससुर व चाचा द्वारा उसके साथ गलत काम करने की साजिश की है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। डीएसपी पांवटा सोमदत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगामी कारवाई की जा रही है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App