सात जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

By: Apr 24th, 2019 12:08 am

नाहन –हिमाचल प्रदेश के एकमात्र मंदिर श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन की इस वर्ष की जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर प्रदेश की बड़ी रथ यात्राओं मंे शुमार भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा सात जुलाई, 2019 को होगी। यह निर्णय श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल नाहन की मंगलवार को नाहन में संपन्न हुई बैठक में लिया गया। विशाल रथ यात्रा से पूर्व करीब एक माह तक लगातार नाहन शहर में प्रभात फेरी का आयोजन सात जून से छह जुलाई तक प्रातः पांच बजे किया जाएगा। इस दौरान नाहन शहर के विभिन्न भागों में प्रभार फेरियां निकाली जाएंगी। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पियुष गर्ग व महासचिव भुवन जोशी ने बताया कि 28 जून से चार जुलाई तक मंदिर श्री जगन्नाथ में प्रतिदिन सायं तीन बजे से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। पांच जुलाई से सात जुलाई तक मंदिर में प्रातः सात बजे से श्री विग्रहों का महापूजन किया जाएगा। प्रकाश बंसल ने बताया कि छह जुलाई, 2019 को श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन में सायं छह बजे हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा तथा सात जुलाई को प्रातः आठ बजे पूर्णाहुति के बाद नौ बजे पूरे विधि-विधान के साथ उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर भगवान श्री जगन्नाथ की यात्रा प्रारंभ होगी। बैठक में इस वर्ष की जगन्नाथ यात्रा को लेकर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में प्रकाश चंद बंसल को अध्यक्ष, पियुष गर्ग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुप वर्मा को उपाध्यक्ष, भुवन जोशी महासचिव, मनु कंवर सह-सचिव, योगेश जैन कोषाध्यक्ष, सतीश गर्ग मुख्य सलाहकार, प्रवीन गुप्ता सह-सलाहकार, नितिश गुप्ता प्रेस सचिव, गुरमुख सिंह व आशीष सिंगला सह-प्रेस सचिव, सुनील दत्त व तेजवीर सिंह को स्टोर इंचार्ज, जबकि भूपिंद्र अग्रवाल को सह- स्टोर प्रभारी बनाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App