हिमाचली गायक को गौरव सम्मान अवार्ड

By: Apr 23rd, 2019 12:05 am

गरली —निकटवर्ती  गांव कलोहा के पहाड़ी लोक गायक एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलियार स्थित लगां के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राणा ने अपनी मखमली सुरीली आवाज का शानदार डंका बजाते हुए   हिमाचल प्रांतीय सभा द्वारा लुधियाना पंजाब में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान कला गौरव सम्मान अवार्ड हासिल किया है। पड़ोसी राज्यों मे भी अपनी गायकी के दम पर श्रोताओं के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके कुलदीप सिंह राणा को यह अवार्ड स्वर्ण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन शर्मा व मौजूद अन्य पदाधिकारियों के हाथों दिया गया। इस अवार्ड समारोह के दौरान लोक गायक कुलदीप सिंह राणा ने खुद संगीत किया व कजो नैन मिलाए दिला मेरेया पहाड़ी गाना  व गांव कलोहा में रियासत के राजा द्वारा इलाके भर में पानी की किल्लत को दूर करने हेतु बाबड़ी की दीवारों में जिंदा चिन्वाई अपनी पुत्रवधू की लोक गाथा  सुनाकर पंजाबियों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में  कुमारी रीता ने आया वो ललारिया, उड़ी जायां कालया कागा, भला सिपहिया डोगरया, गायक  विक्रंता विभिन्न लोकगीतों से सामा बांधा। लोक गायक कुलदीप राणा ने कजो नैन मिलाय दिला मेरेया से खूब तालियां बटोरीं। विशेष आकर्षण का केंद्र रहे मुख्यातिथि के शिषयों विक्रांत, विक्की, ब्रजेश, अरुण व रीता ने मनमोहक लोक प्रस्तुतियां देकर खूब सामा बांधा। जनमेजय गुलेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि  हिमाचल प्रांतीय सभा के अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं, जो पिछले 50 वर्षों से लुधियाणा में लोक संस्कृति को सहेजने में वर्षों से अपना योगदान दे रहे हैं। अपनी पुस्तक लोकभाव स्वरांजल् िलोकगीतों पर रचित पुस्तक बारे भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। लोक संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनमेजय गुलेरिया को लोक कला रतन सम्मान, संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक गायक कुलदीप राणा को कला गौरव सम्मान, शिक्षा व समाज में योगदान के लिए शशिकांत गौतम को उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान देकर हिमाचल प्रांतीय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन शर्मा ने सम्मानित किया। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App